फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yagnopavita Sanskar was performed amidst the auspicious sound of Veda mantras.

Agra News: वेद मंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच संपन्न हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

Mon, 17 Feb 2025 09:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Feb 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Yagnopavita Sanskar was performed amidst the auspicious sound of Veda mantras.
यज्ञोपवीत संस्कार के बाद महामंडलेश्वर व अन्य आचार्य के साथ बटुक।
मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह शुभ यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन हुआ। दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में सनातन परंपरा अनुसार विद्यालयीय छात्रों का वेद विहित विधि से आचार्यों ने यज्ञोपवीत संस्कार कराया।
विज्ञापन

शहर के श्री एकरसानंद माध्यमिक विद्यालय की छठा सोमवार को अनोखी दिख रही थी। यहां दिल्ली, शाहजहॉपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, एटा, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा आदि जनपदों के 108 बटुकों का शुभ यज्ञोपवीत संस्कार वेद मंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच संपन्न कराया गया। सनातनीय परंपरा अनुसार संपन्न यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम सें सभी बटुक पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। उन्होंने सनातनीय परंपरा का निर्वाह पूरे विधि विधान से किया। इसके उपरांत सभी बटुकों ने दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज व उपस्थित अन्य आचार्य गणों से आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में यज्ञोपवीत संस्कार महत्वपूर्ण है। जिसका आज निर्वाहन इन सभी बटुकों द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजन मंडल के डॉ. ग्या प्रसाद दुबे, डॉॅ. संजीव मिश्र वैद्य, आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी, प्राचार्य राम बदन पांडेय, प्रधानाचार्य नीरज दुबे, डॉ. विजय कुमार शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed