फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   xpress hayway

इनर रिंग रोड पर रांग साइड भी खूब दौड़ रहे वाहन

Tue, 20 Dec 2016 01:07 AM IST
इनर रिंग रोड पर रांग साइड भी खूब दौड़ रहे वाहन
इनर रिंग रोड पर रांग साइड भी खूब दौड़ रहे वाहन Updated Tue, 20 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
xpress hayway
कार
इनर रिंग रोड पर हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। एक  तो अवैध कट बन गया है, दूसरा वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रांग साइड में भी दौड़ रहे हैं। 880 करोड़ रुपये की सड़क पर हादसे रोकने के बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। एक  दुर्घटना हो भी चुकी है, जिसमें चार विदेशी नागरिक घायल हुए थे।  इसके बावजूद प्राधिकरण ने कोई सबक नहीं लिया है।
विज्ञापन

11 किलोमीटर की रोड पर कई जगह संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। फतेहाबाद रोड से इनर रिंग रोड पर जाने वाले लोग असमंजस में पड़ जाते हैं। यहां इनर रिंग रोड के लिए दो रास्ते खुले हैं। एक इनर रिंग रोड से उतरने के लिए है तो दूसरा चढ़ने के लिए। लेकिन संकेतक न होने के चलते लोग रांग साइड चल रहे हैं। इसके बाद अवैध कट से होकर सर्विस लेन से इनर रिंग रोड पर आ रहे लोगों में से जिसे जिस तरफ जाना होता है, उधर ही चल देता है। नतीजा यह है कि इनर रिंग रोड पर डिवाइडर के दोनों ओर आमने-सामने वाहन चल रहे हैं। कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे से इनर रिंग रोड पर आने वाले वाहन चालक भी दिशा भटक रहे हैं। कारण यह है कि टोल प्लाजा अभी शुरू नहीं हुए हैं। कोई सही रास्ता बताने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी ही नहीं
आगरा। इनर रिंग रोड पर अभी तक न तो ट्रैफिक पुलिस का कोई बूथ बनाया गया है और न ही किसी की ड्यूटी लगाई गई है। लोग अंधाधुंध रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे हैं। रांग साइड चल रहे हैं। कोई चालान काटने वाला नहीं है।


बच्चे भी दौड़ा रहे हैं वाहन
आगरा। ट्रैफिक पुलिस के न होने के चलते युवा स्टंट के लिए इनर रिंग रोड पर जा रहे हैं । इनके अलावा बच्चे भी वाहन चलाते नजर आ रहे हैं। इन्हें भी कोई रोकने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed