फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wrong challan issued by agra traffic police

पुलिस का कारनामा: फोटो में दूसरे जिले की बाइक, पुलिस ने चालान भेज दिया किसी और को

Mon, 25 Jan 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jan 2021 12:12 AM IST
सार

  • आगरा में यातायात उल्लंघन पर वाहनों के चालान काटने में गड़बड़ी थम नहीं रही। इस बार फिरोजाबाद नंबर पर आगरा जिले की बाइक का चालान काट दिया गया। 

विज्ञापन
wrong challan issued by agra traffic police
आगरा: पुलिस की ओर से वाहन मालिक को भेजा गया यह चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव नगला मट्टू के किसान रामवीर शर्मा के नाम पर पंजीकृत बाइक का यातायात पुलिस ने फोटो चालान काट दिया। रविवार को फोटो चालान पहुंचने पर उन्हें इस बात की जानकारी हुई। मगर, चालान में जिस बाइक की फोटो है, उसमें फिरोजाबाद की बाइक का नंबर है। इस बाइक को रामवीर के रिश्ते के भतीजे अनीश उपाध्याय चलाते हैं। 

विज्ञापन


खंदौली निवासी अनीश उपाध्याय बिजली उपकरणों की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने रिश्ते के चाचा रामवीर की बाइक चलाते हैं। अभी बाइक चाचा के नाम पर ही पंजीकृत है। इसका नंबर यूपी 80 एएक्स 6816 है। रविवार को उनके चाचा के पास एक चालान पहुंचा। इसमें बिना हेलमेट बाइक चलाने के उल्लंघन का विवरण दिया था। 
विज्ञापन


यह चालान 17 दिसंबर 2020 को काटा गया है। स्थान की जगह आगरा लिखा है। इसमें शमन शुल्क के रूप में एक हजार रुपये देने हैं। चाचा के घर चालान आया था। उन्होंने अनीश को जानकारी दी। चालान में एक फोटो लगा है। इसमें दो लोग बाइक पर नजर आ रहे हैं। पीछे वाले व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगाया है। इस पर पुलिसकर्मी ने फोटो खींचकर चालान किया है। मगर, बाइक का नंबर यूपी 83 एएक्स 6816 है। यह नंबर फिरोजाबाद का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनीश का कहना है कि वह कभी फिरोजाबाद नहीं गए हैं। वहीं फिरोजाबाद की बाइक का चालान उनके घर पहुंच गया है। यह चालान फिरोजाबाद पहुंचाना चाहिए था। अब वह यातायात निरीक्षक से शिकायत करेंगे। यातायात निरीक्षक लाइन विजय कुमार सिंह ने बताया कि चालान के नंबर को दर्ज करने में गड़बड़ी हुई है तो उसे दूर किया जाएगा। पीड़ित की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। 

पहले भी हो चुकी हैं गड़बड़ी
आगरा में यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के कार का चालान काट चुके हैं। इसके साथ ही घर में खड़ी बाइक और एक्टिवा के भी चालान कट चुके हैं। पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद चालान रद्द भी किया जा चुका है। इसके बावजूद चालान में गड़बड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed