फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wresling in mainpuri

झंडे की कुश्ती आगरा के कलुआ पहलवान ने जीती

Tue, 10 Sep 2019 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
wresling in mainpuri
किशनी में आयोजित दंगल में प्रतिभाग करते पहलवान - फोटो : MAINPURI
किशनी(मैनपुरी)। बुढ़वा मंगल पर प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पर दंगल हुआ। दंगल में हुई प्रमुख 11 कुश्ती में पहलवानों ने दमखम दिखाया। झंडे की कुश्ती आगरा के कलुआ पहलवान ने जीती। मंगलवार को पहली कुश्ती राहुल सिरसागंज और दिलीप बोझा के बीच में हुई। इसमें कुश्ती में बोझा के दिलीप ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती राहुल सिरसागंज और करनजीत मोहम्मदाबाद के मध्य हुई। इस कुश्ती में राहुल ने विजय हासिल कर ली। तीसरी कुश्ती राजकुमार दूंदेपुर और प्रदीप परशुरामपुर के मध्य हुई। इसमें राजकुमार ने बाजी मार ली। चौथी कुश्ती अरविंद व आसन के बीच, पांचवी कुश्ती योगेंद्र व विशाल के मध्य, छठी कुश्ती दिलीप व राजीव, सातवीं कुश्ती इंद्रपाल व आर्यन के मध्य हुई।
विज्ञापन

आठवीं कुश्ती रिंकू व सनी के मध्य हुई जो बराबर पर छोड़ी गई। अंतिम ग्यारवीं झंडे की कुश्ती डिंपल पीछापुरा और आगरा के कलुआ पहलवान के बीच हुई। इसमें डिंपल द्वारा लगाया गया दांव उन पर ही भारी पड़ गया और वह चित होकर कुश्ती हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के कलुआ ने जीत हासिल कर ली। रेफरी देवराज, वीरेश रहे। इस मौके पर रमाशंकर तिवारी, इंस्पेक्टर पीआर शर्मा, चंद्रकेश यादव, उमाकांत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed