फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worship of Goddess Chandraghanta on Gupt Navratri

Agra News: गुप्त नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की आराधना

Sat, 18 Jul 2026 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Worship of Goddess Chandraghanta on Gupt Navratri
प्रताप नगर स्थित श्री नवदुर्गा कामछा देवी मंदिर में गुप्त नवरात्र पर दुर्गा मां की पूजा करती मह
आगरा। प्रताप नगर स्थित श्री नवदुर्गा कामच्छा देवी मंदिर में गुप्त नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पहुंचने लगी। भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र पर मातारानी का विशेष शृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। महंत पंडित जगदीश बाबू भगत और पंडित आकाश भगत ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। शाम को महिलाओं ने माता के भजन गाए। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर होकर झूमते रहे। शयन आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मोहन लाल अग्रवाल, शिवशंकर अथैया, डॉ. विनय गोयल, राजकुमार जैन, पार्षद रेनू ,राखी, ऋतु गर्ग, नेहा, कुमुद रस्तोगी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed