फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   worship in temple young man with whom girl made friendship when truth known she got pain

UP: वो मंदिर में पूजा भी करता था, युवती ने जिससे की दोस्ती...सच पता चला तो मिला ऐसा दर्द, बर्बाद हो गई जिंदगी

Fri, 23 May 2025 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 12:11 PM IST
सार

आगरा में एक युवती से सारिक ने दीपक बनकर दोस्ती कर ली। सच पता न चल सके, इसलिए वो मंदिर में युवती के साथ जाकर पूजा भी करता था। सच पता चला, तो युवती ने दोस्ती तोड़ ली। लेकिन इसके बाद आरोपी ने युवती के जीवन को तबाह कर दिया। 

 

विज्ञापन
worship in temple young man with whom girl made friendship when truth known she got pain
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 युवती से सारिक नामक युवक ने दीपक बनकर दोस्ती की। युवक की असलियत पता चलने पर युवती ने दोस्ती तोड़ ली। मगर, युवक उसे परेशान करने लगा। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। अब धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बना रहा है। पीड़िता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 14 साल पहले वह 11वीं की छात्रा थी। वह न्यू आगरा स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती थी। वहीं दीपक राय सिंघानी नाम के युवक ने दोस्ती कर ली। साथ में मंदिर जाकर पूजा पाठ करता था। बाद में पता चला कि उसका असली नाम इंद्रपुरी निवासी सारिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानने के बाद दोस्ती खत्म कर दी। 2015 में वह दिल्ली कोचिंग करने चली गई। आरोपी वहां भी हॉस्टल में आ गया। इससे हॉस्टल छोड़ना पड़ा। किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। आरोप है कि एक दिन आरोपी कमरे पर आ गया। डरा धमकाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। मर्जी के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि विरोध पर मारपीट कर जेवरात ले लिए। जब वह सोमवार को जेवरात लेने पहुंची तो सारिक, उसके माता-पिता, उसके फूफा कल्लू, बुआ नगीना और चाचा नाजिम ने पिटाई की। सारिक ने धमकी दी कि अगर निकाह नहीं किया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। तेजाब डालकर चेहरे को बिगाड़ देगा। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed