फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   world school combat games in agra from seven july

आगरा में सात जुलाई से वर्ल्ड स्कूल कॉमबेट गेम्स, छह देश कर रहे प्रतिभाग

Tue, 04 Jul 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 04 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
world school combat games in agra from seven july
wrestling - फोटो : google
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के बैनर तले आगरा में 07 से 15 जुलाई तक वर्ल्ड स्कूल कॉमबेट गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुश्ती, ताइक्वांडो, कराटे, जूडो में छह देशों के स्कूली खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


एसजीएफआई के महासचिव डा. राजेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को आगरा कैंट स्थित होटल में बताया कि सेंट एंड्रयूज स्कूल, बरौली अहीर में प्रतियोगिताएं होंगी। 300 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर शामिल होंगे। भारतीय टीम में 86 खिलाड़ी होंगे। भारत के अलावा चीन, रूस, ब्राजील, फ्रांस, यूएई की टीमें प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन


सभी खिलाड़ी सात जुलाई की शाम तक आ जाएंगे। इनके रहने की व्यवस्था होटलों में की गई है। संयोजक डा. गिरधर शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह आठ जुलाई को दोपहर 12 बजे सेंट एंड्रयूज स्कूल में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियनशिप के निदेशक डा. प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि समारोह में पद्मभूषण सतपाल, ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और एसजीएफआई के कार्यकारी अध्यक्ष एनएम सोपल शामिल होंगे। उद्घाटन सुशील कुमार करेंगे। वार्ता में समन्वयक डा. हरी सिंह, सीबीएसई डब्ल्यूएसओ के सचिव सुरेश चंद शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed