फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Rabies Day 2024 Don't avoid donkey-horse rat-cat bites definitely get vaccinated life may be lost

विश्व रैबीज दिवस 2024: गधा-घोड़ा, चूहा-बिल्ली काटने पर भी टाले नहीं,  जरूर लगवाएं टीका; जा सकती है जान

Sat, 28 Sep 2024 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 09:01 AM IST
सार

World Rabies Day 2024: गधा-घोड़ा, चूहा-बिल्ली द्वारा दिए गए मामूली घाव भी जानलेवा हो सकते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना जानवर काटे के 350 मरीज आ रहे हैं, इनमें स्कूल खुलने के बाद बच्चों की संख्या भी बढ़ जाती है।
 

विज्ञापन
World Rabies Day 2024 Don't avoid donkey-horse rat-cat bites definitely get vaccinated life may be lost
रैबीज बैक्सीन लगाता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद

विस्तार

गधा-घोड़ा, चूहा-बिल्ली समेत कोई और जानवर काटे तो एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) लगवाने में लापरवाही न बरतें। वैक्सीन लगने से रैबीज फैलने का खतरा नहीं रहेगा। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 350 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 3-5 मरीज गधा-घोड़ा, चूहा-बिल्ली काटने के रहते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार अरोड़ा ने बताया ओपीडी में एआरवी की ओपीडी में हर रोज 350 के करीब मरीज आते हैं।इनमें बच्चे सबसे अधिक होते हैं। इनमें कुत्ता काटने के 80 फीसदी, बंदर के करीब 10-15 फीसदी केस रहते हैं। चूहा-बिल्ली, गधा-घोड़ा, सियार-ऊंट द्वारा काटने के भी मरीज आते हैं।
विज्ञापन


नमक-मिर्च न लगाएं, सोड़ा साबुन से घाव को धोएं
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि रैबीज का कोई इलाज नहीं हैं। इससे देश में करीब 20 हजार मरीजों की सालाना मौत होती है। कई बार जानवर के काटे के घाव पर लोग अज्ञानता के चलते नमक-मिर्च लगा लेते हैं। इसे रैबीज का वायरस और तेजी से नसों में संचारित होने लगता है। सबसे पहले घाव को तेज पानी की धार में सोड़ा वाले साबुन से 20 मिनट तक धोएं। इससे वायरस पानी-साबुन से साफ हो जाएगा और इसके फैलने की दर काफी कम हो जाएगी। इसके बाद जल्द एआरवी लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed