फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Population Day 2021: Agra Male Sterilization Increased

विश्व जनसंख्या दिवस: पुरुषों ने समझा 'हम दो हमारे दो' का महत्व, तीन गुना बढ़ी नसबंदी

Sun, 11 Jul 2021 10:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 11 Jul 2021 10:39 AM IST
सार

परिवार नियोजन के नोडल प्रभारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि पुरुष भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक हुए हैं। जहां बीते पांच-आठ साल पहले 15 से 20 ही पुरुष नसबंदी को आगे आते थे। अब बीते दो-तीन साल से संख्या बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन
World Population Day 2021: Agra Male Sterilization Increased
विश्व जनसंख्या दिवस - फोटो : pixabay

विस्तार

छोटा परिवार, सुखी परिवार और हम दो हमारे दो... की मुहिम अब रंग ला रही है। इसका लोग भी महत्व समझने लगे हैं। पुरुष नसबंदी की संख्या बीते साल के मुकाबले तीन गुना से अधिक बढ़ी है। परिवार नियोजन के नोडल प्रभारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि पुरुष भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक हुए हैं।

विज्ञापन


जहां बीते पांच-आठ साल पहले 15 से 20 ही पुरुष नसबंदी को आगे आते थे। अब बीते दो-तीन साल से संख्या बढ़ने लगी है। 2018-19 में जहां 52 पुरुषों ने ऑपरेशन कराया तो 2019-20 में 188 ने। इस साल जून तक 32 पुरुषों का ऑपरेशन हो चुका है, कोरोना महामारी के कारण ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन


इंजेक्शन-छाया गोली का ज्यादा हो रहा इस्तेमाल
एनएचएम जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि इंजेक्शन और छाया गोली के इस्तेमाल की दर करीब तीन से चार गुना बढ़ी है। वर्ष 2018 में अंतरा इंजेक्शन महज 1,893 ने अपनाया तो बीते साल 9300 ने यह इंजेक्शन लगवाया। छाया गोली वर्ष 2018 में 6,517 ने अपनाई तो 2020 में 25,852 महिलाएं गोली खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं जागरूक भी, सास का दबाव भी
स्वास्थ्य विभाग की डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन के प्रति महिलाएं ज्यादा जागरूक तो है हीं, साथ ही उन पर नसबंदी के लिए परिवार का ज्यादा दबाव रहता है। अक्सर महिला की सास या फिर अन्य महिला परिजन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ही नसबंदी के लिए आगे कर देती हैं। दंपति में से कोई भी नसबंदी कराए, परिवार का ही भला है।

परिवार नियोजन साधन      2018-19           2019-20            2020-21
पुरुष नसबंदी                   52                   188                   32
महिला नसबंदी                 9410               9920                 9045
कॉपर-टी                       33647              39017                28735
अंतरा इंजेक्शन                1893                  9300                4327
छाया गोली                   6517                   25852              26702

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed