फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Heritage Week: History Of Babar's mausoleum Chauburji

World Heritage Week: बाबर के मकबरे चौबुर्जी के गेट पर लटका दिया ताला

Fri, 20 Nov 2020 11:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Nov 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
World Heritage Week: History Of Babar's mausoleum Chauburji
बाबर के मकबरे चौबुर्जी के गेट - फोटो : अमर उजाला
हिंदुस्तान में मुगल राज की नींव रखने वाले बादशाह जहीरुद्दीन बाबर के मकबरे चौबुर्जी के गेट पर ताला लगा दिया है। सैलानी इसके अंदर प्रवेश नहीं कर सकते हैं। इसके आसपास कब्जे हो गए हैं।
विज्ञापन



बाबर ने यहां बगीचा लगवाया था, बाग-ए-जार अफशान। यह मुगल काल का पहला उद्यान था। जो अब नहीं बचा है। कहने के लिए यह संरक्षित स्मारक है लेकिन संरक्षण जैसा कोई काम यहां नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


इतिहासकार राज किशोर शर्मा राजे ने बताया कि चौबुर्जी नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें चार बुर्जी है। 1526 में बाबर जब आगरा आया, तो उसने आराम बाग ( अब रामबाग) और चार बाग (चौबुर्जी) बनवाए थे। चौबुर्जी को 1528 में तैयार कराया था। 1530 में जब उसकी मृत्यु हो गई तो शव को यहीं दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  World Heritage Week: 20 साल में लाडली बेगम के मकबरे का मिट गया वजूद

छह महीने बाद शव को काबुल ले जाकर वहां दफनाया गया। चौबुर्जी के पीछे की तरफ हमाम हुआ करता था, संरक्षण के अभाव इसके अब अवशेष ही बचे हैं। पानी के चार टैंक भी हैं, जिनमें मुगल काल में सुगंधित पानी भरा रहता था। अब बारिश का पानी है, जो गंदा और बदबूदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed