{"_id":"615353768ebc3e058b351920","slug":"world-heart-day-to-be-celebrated-at-all-health-and-wellness-centers-kasganj-news-agr509369460","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर मनाया जाएगा विश्व हृदय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर मनाया जाएगा विश्व हृदय दिवस
विज्ञापन
कासगंज। हृदय रोग से बढ़ी मौतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग 29 सितंबर को पहली बार जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सरकार ने अब इस दिन को वार्षिक स्वास्थ्य कैलेंडर में शामिल कर लिया है। इस साल की थीम ‘यूज हार्ट टू कनेक्ट’ निर्धारित की गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा है कि विश्व हृदय दिवस मनाने के लिए मिशन के संयुक्त सचिव विशाल चौहान से दिशा निर्देश मिले हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हृदय संबंधी रोगों की रोकथाम और प्रबंधन में सुधार के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। योग और प्राणायाम के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
इसमें उनके ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ-साथ बीएमआई भी लिया जाएगा। किशोरों में हृदय संबंधी रोगों पर चर्चा और उनके शीघ्र निदान व उपचार पर जोर देते हुए बेविनॉर का आयोजन किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ मिलकर रेसिपी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।