फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Heart Day these foods to avoid for healthy heart

विश्व हृदय दिवस: इन चीजों से आज ही कर लें तौबा, क्योंकि ये दिल का मामला है जरा समझा करो

Sat, 29 Sep 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 29 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
World Heart Day these foods to avoid for healthy heart
World Heart Day
ताजनगरी आगरा का पसंदीदा नाश्ता बेड़ई और कचौड़ी है। लोग पूड़ी-सब्जी और समोसा भी खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बेड़ई, समोसा जैसी तली हुई खाद्य सामग्री को रोजाना खाना दिल के लिए ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


चिकित्सक बताते हैं कि बार-बार उबलने वाला तेल हृदय के लिए जहर समान है। इसमें ट्रांस फैटी एसिड बन जाता है, जिससे हृदय रोग का 60 फीसदी खतरा बढ़ जाता है। रेस्टोरेंट और हलवाई खाद्य सामग्री तलने में कड़ाही का तेल नहीं बदलते। तेल कम होने पर इसी में बढ़ा दिया जाता है। 
विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता बताते हैं कि लगातार तेल उबलने पर ट्रांस फैटी एसिड बन जाता है, जिससे खून के थक्के जमने का खतरा 30 फीसदी ज्यादा रहता है। नलिकाएं अवरुद्ध होती हैं और हृदयाघात होने की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ऐसे तेल में तली खाद्य सामग्री खाने से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह होने का 40 फीसदी खतरा रहता है। हृदय के नए मरीजों में बिगड़ी खानपान शैली बड़ी वजह बन रही है। इसको लेकर सावधानियां बरतें।  

इन चीजों से करें तौबा: 

- बाहर का खाना कम खाएं।
- डीप फ्राइड फूड ना खाएं।
- मक्खन और चीज से बचें।
- शक्कर वाली चीजें से परहेज करें। 
- एल्कोहल और धूम्रपान से दूर रहें। 


स्वस्थ रहने के लिए करें ये काम:

- रोजाना सुबह 30 मिनट तक जरूर टहलें।
- मोटापा कम करने को 60 मिनट तेज गति से टहलें।
- एक से पांच किमी तक साइकिल चलाएं।
- गाय की देशी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।  
- सरसों के तेल का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed