फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Earth Day students made aware of environmental protection in agra

प्रदूषण से रण...बचाएं पर्यावरण: विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

Tue, 05 Apr 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 12:04 AM IST
सार

आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया। 

विज्ञापन
World Earth Day students made aware of environmental protection in agra
कार्यक्रम को संबोधित करतीं डॉक्टर रोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष अभियान की शृंखला में  आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। अमर उजाला, नेप्रो ईको क्लब और अप्सा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया गया।

विज्ञापन


शिक्षण संस्थान वह स्थल होता है, जहां देश के भविष्य का निर्माण होता है। छात्रों के बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास करना भी विद्यालयों का ही उत्तरदायित्व होता है। इसी उत्तरदायित्व के तहत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाओं और प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता रहा है। 

विज्ञापन

 स्कूल परिसर में रोपे पौधे 

सोमवार को पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर यूपी राज्य लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राकेश गर्ग, नेप्रो ईको क्लब के डायरेक्टर पुनीत जैन, शिक्षाविद् डॉ. रोली, पर्यावरण प्रेमी अंकुश दवे, विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्य जगदीश धामी ने विद्यालय के प्रांगण में अशोक के पौधे रोपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

World Earth Day students made aware of environmental protection in agra
स्कूल परिसर में रोपे पौधे - फोटो : अमर उजाला

राकेश गर्ग ने कहा कि मनुष्य प्रकृति का एक अभिन्न अंग है। हमें कभी भी प्रकृति को नष्ट नहीं करना चाहिए। उसके संरक्षण में अपना पूरा योगदान देना चाहिए। मुख्य वक्ता अंकुश दवे ने प्रदूषण न फैलाने तथा पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए सभी को प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही दुनिया की सुरक्षा संभव है। डॉ. रोली ने जल के महत्व को बताते हुए पानी बचाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने ग्रे वॉटर हार्वेस्टिंग के बारे में विस्तार से बताया कि जल को किस-किस प्रकार से बचाया जा सकता है।

ईको ब्रिक्स की गतिविधि के बारे में बताया

पुनीत जैन ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के अंतर्गत ईको ब्रिक्स की गतिविधि के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को ईको ब्रिक्स बनाने और तैयार की गई ईको ब्रिक्स को 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में जमा करने के लिए प्रेरित किया। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए कम से कम एक ईको ब्रिक विद्यालय में जमा करना अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा ईको ब्रिक्स बनाने वाले विद्यार्थी को अमर उजाला और नेप्रो ईको क्लब की ओर से पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। 

World Earth Day students made aware of environmental protection in agra
कार्यक्रम को संबोधित करते राकेश गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रिल्यूड स्कूल में सभी हरित नमस्कार करके अभिनंदन करने की विशेष परंपरा का निर्वहन करते हैं। इससे सभी में पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए एक नया जोश, एक नया संकल्प रहता है। सभी प्रिल्यूडियंस पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति कृत संकल्पित हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रीति डेम्बला, सोनम सरीन और मृगाक्षी शुक्ला ने किया। 

मंथन के मोती

- प्रकृति को नष्ट न करें, उसके संरक्षण में योगदान दें।
- प्रदूषण नहीं फैलाएं, लोगों को इस संबंध में समझाएं।
- जल का महत्व समझें। पानी बचाएं। जागरूक करें।
- वॉटर हार्वेस्टिंग को समझें और उसका प्रयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed