{"_id":"692617494fc88f5b030aef2d","slug":"world-cup-winner-deepti-will-shine-on-the-hot-seat-of-kbc-agra-news-c-365-1-sagr1044-105460-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: केबीसी की हॉटसीट पर चमकेंगी विश्वकप विजेता दीप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: केबीसी की हॉटसीट पर चमकेंगी विश्वकप विजेता दीप्ति
विज्ञापन
आगरा। महिला विश्वकप विजेता टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में दीप्ति एक विशेष सेगमेंट का हिस्सा होंगी, जिसकी शूटिंग बुधवार को मुंबई में होगी।
विश्वकप जीतने के बाद दीप्ति की लोकप्रियता बढ़ी है। दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति बुधवार को मुंबई में शूटिंग करेंगी और इसके तुरंत बाद 28 नवंबर को आगरा पहुंचेंगी। शहर में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सुमित के अनुसार परिवार बेहद उत्साहित है और दीप्ति के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
शादी नहीं, टी-20 विश्वकप जीतना है दीप्ति का लक्ष्य
आगरा। महिला वनडे विश्वकप जीतकर स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का अगला लक्ष्य टी 20 वर्ल्ड कप जीतने का है। दीप्ति ने अपने भाई सुमित शर्मा से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि वर्ल्ड कप वनडे ट्रॉफी के बाद अभी क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल करना है। यही वजह है कि शादी जैसी बात उसके दिमाग में बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन
सुमित शर्मा के मुताबिक परिवार में दीप्ति से बड़े दो भाई हैं।माता-पिता पहले उनकी शादी करवाना चाहते हैं। घर में भी सब मानते हैं कि अभी दीप्ति का पूरा ध्यान सिर्फ खेल पर होना चाहिए। उसके भीतर का जुनून देखकर लगता है कि आने वाले समय में वह भारत को और भी कई बड़े खिताब दिलाएगी। दीप्ति का आत्मविश्वास और क्रिकेट के प्रति समर्पण दोनों बढ़ा है। मैदान पर प्रदर्शन को और निखारने के लिए वह अब पहले से ज्यादा मेहनत के लिए प्रतिबद्ध है।
विश्वकप विजेता के तौर पर आगरा आने पर जैसा स्वागत हुआ, उसने उन्हें भावुक कर दिया। सुमित बताते हैं कि दीप्ति ने कहा है कि आगरा ने जो प्यार दिया है, वह उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। यह स्नेह ही उसे आगे और बड़ा करने की हिम्मत देता है। भारत को टी 20 वर्ल्ड कप जिताने का लक्ष्य है। इसके लिए वह लगातार ट्रेनिंग में जुटी हुई हैं। परिवार को भी भरोसा है कि जिस तरह दीप्ति ने अपने खेल से आगरा और देश का नाम रोशन किया है, आने वाले सालों में वह विश्व महिला क्रिकेट का और भी बड़ा सितारा बनेंगी।