{"_id":"6586f841c52ebd5fbd043deb","slug":"workers-will-go-to-israel-from-agra-approval-received-will-get-rs-1-34-lakh-per-month-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा से इस्राइल जाएंगे 50 श्रमिक, मिल गई मंजूरी; मिलेगा 1.34 लाख रुपये महीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा से इस्राइल जाएंगे 50 श्रमिक, मिल गई मंजूरी; मिलेगा 1.34 लाख रुपये महीना
Sat, 23 Dec 2023 08:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Dec 2023 08:39 PM IST
सार
जिन श्रमिकों को इस्राइल भेजा जाएगा, उनका साक्षात्कार जनवरी में दिल्ली में होगा। इन श्रमिकों को 1.34 लाख रुपये महीना मिलेगा।
विज्ञापन
इस्राइल में हुई कामगारों की कमी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल में श्रमिकों के संकट को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश से 10 हजार श्रमिक भेजे जाने हैं। इसके लिए आगरा से 50 श्रमिकों ने जाने के लिए अपनी मंजूरी श्रम विभाग को दी है। इनका जल्द ही दिल्ली में साक्षात्कार होगा। अंग्रेजी का ज्ञान और काम में प्रवीण श्रमिक को एक लाख 34 हजार रुपये महीना मिलेगा।
विज्ञापन
हमास के हमलों के बाद इस्राइल में काफी नुकसान हुआ है। इस्राइल ने सभी फलिस्तीनियों के वर्क परमिट भी निरस्त कर दिए हैं। इससे श्रमिकों का संकट हो गया है। सहायक श्रमायुक्त प्रवीन चंद्रा ने बताया कि पहले हमें श्रमिकों को फोन कर इस्राइल जाने के लिए कहना पड़ रहा था। अब श्रमिक खुद आगे आ रहे हैं। श्रमिक की उम्र 21 से 45 साल तक होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकृत 777 श्रमिक जनपद में हैं। पीएमओ ऑफिस से आखिरी तारीख अब तक नहीं आई है।
विज्ञापन