फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workers join BJP's campaign

Agra News: भाजपा के अभियान से जुड़ेंं कार्यकर्ता

Tue, 05 Sep 2023 07:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Sep 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Workers join BJP's campaign
भाजपा के अभियान से जुड़ेंं कार्यकर्ता
विज्ञापन


मैनपुरी। मेरी माटी मेरा देश के तहत नगर उत्तरी व दक्षिणी की बैठक नगर पालिका में हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर घर जाकर मिट्टी व चावल एकत्रित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इनको एक कलश के माध्यम से दिल्ली में वीर शहीदों की याद में बने वॉर मेमोरियल में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए भेजे जाएंगे। हर वार्ड के एक चिन्हित स्थान पर 75 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। सभी प्राइमरी स्कूलों में शिला फलक लगाया जाएगा। यह अभियान आठ सितंबर से 13 सितंबर तक चलेगा। अभियान के माध्यम से भाजपा पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता का संदेश दे रही है। भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, चेयरमैन संगीता गुप्ता, मनोरमा सिंह, कविता राठौर, साधना तिवारी, अनूप मिश्रा, धीरु राठौर, उत्तम गुप्ता, अमृता चौहान, कमलेश राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन




बकाए पर 50 घरों की बिजली कटवाई

बेवर/भोगांव। बकाएदारों के खिलाफ अधिशासी अभियंता द्वितीय आशीष गुप्ता ने मंगलवार को अभियान चलाया। एसडीओ सुरेंद्र सिंह, जेई रजनीकांत, टीजी-2 विनय कुमार व लाइन स्टाफ के साथ बेवर में राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया। चेकिंग में 30 बकाएदारों के घरों की बिजली कटवा दी। जेई से कहा कि बिना बिल जमा हुए कोई भी कनेक्शन चालू नहीं हो। एसडीओ से कहा कि बकाया जमा नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। सैदपुर में आठ लाख के बकाए पर बिजली आपूर्ति बंद करा दी। भोगांव में बकाया जमा नहीं होने पर 15 घरों की बिजली बंद करा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed