फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workers found missing, records were also incomplete

Agra News: नदारद मिले कार्यकर्ता, अभिलेख भी थे अपूर्ण

Fri, 17 May 2024 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Workers found missing, records were also incomplete
कासगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बृहस्पतिवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई केंद्रों पर अलग-अलग कमियां मिलीं। इसके साथ ही कुछ आंगनबाड़ी केंद्र बंद भी मिले।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला बृहस्पतिवार को पहले आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुरा पहुंचकर वहां का निरीक्षण की। यहां मात्र 10 ही बच्चे उपस्थित थे। कार्यकर्ता सत्यवती मौजूद थीं। कार्यकर्ता बबिता 9.40 बजे केंद्र पर उपस्थित हुई। ईसीसीई से संबंधित कोई भी सामान केंद्र पर नहीं मिला। अभिलेख भी अपूर्ण थे। बबिता के स्टॉक अभिलेख 2021 से अपूर्ण पाए गए। आंगनबाड़ी केंद्र मामूरगंज में सोनिया, इंद्रा देवी और शशि प्रभा उपस्थित मिली, लेकिन कोई भी अभिलेख केंद्र पर नहीं थे। कार्यकर्ता राजकुमारी अनुपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी केंद्र मोहिनी पर सुनीता व शांति देवी अनुपस्थित मिली। कार्यकर्ता नीरज उपस्थित थीं, लेकिन अभिलेख नहीं थे। आंगनबाड़ी केंद्र नारायणी पर राधा मौजूद थीं, लेकिन वह डीपीओ को विभागीय योजनाओं की जानकारी नहीं दे सकीं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र बहादुरनगर पर हो रहे टीकाकरण में एएनएम अनूपा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता और विनय मौजूद मिलीं। दोनों कार्यकर्ताओं के अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण घर से ही करने पर डीपीओ ने गहरा रोष व्यक्त किया। रहीम नगर केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र को समय से पूर्व बंद करके आती हुई मिली। वह कोई अभिलेख भी नहीं दिखा सकीं। अथअइया केंद्र पर कार्यकर्ता हिरदेश और वंदना कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सकीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जूनियर हाईस्कूल मोहिनी पर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां प्लास्टर, फर्श एवं फिनिशिंग का कार्य बाकी है। डीपीओ सुशीला ने अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय रोकने एवं दो दिन में समस्त अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खामियों के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed