फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   worker

कोरोना संकट से निकले सुरक्षित, अब घरों के लिए रवाना

Mon, 27 Apr 2020 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
worker
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना संकट से सुरक्षित निकले 1900 प्रवासी मजदूर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं। 71 बसों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए उन्हें भेजा गया है। सभी के चेहरों पर घर लौटने की खुशी और संक्रमण न मिलने का सुकून साफ दिखाई दे रहा था। हरदोेई के मजदूर मुकेश और औरेया के रामकिशन ने बताया कि कोरोना संक्रमण का डर था, लेकिन अब वह दूर हो गया। इतने दिनों बाद परिवार से मिल सकेंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन-2 के चलते दूसरों राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने की कवायद प्रशासन ने तेज कर दी है। बीते रविवार को हरियाणा रोडवेज की 75 बसों से मजदूरों को लाया गया था। इन सभी को मंडी समिति परिसर में प्रशासन ने क्वारंटीन करवाया। यहां उनका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच सामान्य मिलने पर उन्हें घर वापस जाने की अनुमति मिल गई।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि 1900 प्रवासी मजदूरों को 71 यूपी रोडवेज की बसों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों की ओर रवाना किया गया। उनके भोजन, पानी की व्यवस्था भी कई। मजदूरों की विस्तृत जानकारी रजिस्टर में दर्ज की गई। हालांकि सोमवार को हरियाणा की रोडवेज बस मजदूरों को लेकर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed