फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker dies after falling from the roof of the school in Kosma

कोसमा में स्कूल की छत से गिर कर एक मजदूर की मौत

Mon, 13 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from the roof of the school in Kosma
फोटो:-चार
विज्ञापन

कोसमा में स्कूल की छत से गिरकर मजदूर की मौत
-विक्रमपुर औंछा का रहने वाला था मृतक, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर/कोसमा। घिरोर क्षेत्र के कोसमा स्थित एक विद्यालय में काम कर रहा एक मजदूर रविवार की रात छत से गिर गया। सोमवार की सुबह परिसर में शव पड़ा देख साथियों ने परिजनों को सूचना दी। मजदूर औंछा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

थाना औंछा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी 45 वर्षीय औसान सिंह यादव मजदूरी करते थे। इन दिनों वह थाना घिरोर क्षेत्र के कोसमा स्थित एक विद्यालय में इंटर लॉकिंग बिछाने के काम में लगे थे। रविवार को काम खत्म होने के बाद वह विद्यालय की छत पर सोने के लिए गए थे। रात में किसी समय छत से गिरने से उनकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह जब साथी जागे तो औसान का शव परिसर में पड़ा देख अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी आ गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम क लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed