{"_id":"69a0bbc66ad36191060b9871","slug":"work-on-the-second-corridor-of-the-metro-accelerates-high-tension-line-shifted-agra-news-c-25-1-agr1036-998394-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर काम तेज, हाईटेंशन लाइन शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर काम तेज, हाईटेंशन लाइन शिफ्ट
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे काॅरिडोर के लिए वाटरवर्क्स से हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कर दिया है। मंडी समिति पर भी हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। दिसंबर तक दूसरा काॅरिडोर पूरा होने की उम्मीद है।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा काॅरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसके लिए वाटरवर्क्स से गुजर रही 32 केवी की विद्युत लाइन पुराने पुल के नीचे स्थानांतरित कर दी गई है। यमुना पर बन रहे पुल को वाटरवर्क्स से गुजर रहे ट्रैक से जोड़ा जाएगा। वहीं, मंडी समिति पर 133 केवी की विद्युत लाइन को 26 मीटर तक ऊंचा किया जाएगा। इसके लिए विद्युत विभाग के साथ सर्वेक्षण पूरा हो गया है। यह कार्य जल्द शुरू होगा जिससे मेट्रो ट्रैक कार्य को गति मिलेगी। काॅरिडोर से 30 किलोमीटर तक का सफर आसान होगा।
अप्रैल से आईएसबीटी तक चलेगी मेट्रो ट्रेन
पहले काॅरिडोर से मार्च में हाईस्पीड ट्रायल पूरा होने के बाद अप्रैल से आईएसबीटी तक मेट्रो का संचालन शुरू होगा। वर्तमान में मेट्रो ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक ही संचालित हो रही है। इसके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन तैयार हैं। इनमें अंतिम कार्य जारी हैं। इस काॅरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक 13 स्टेशनों हैं जो 14 किलोमीटर लंबा है।