फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work on Bhandai flyover halted farmers create ruckus

Agra News: भांडई फ्लाईओवर के लिए भूमि का कब्जा लेने पहुंची प्रशासन की टीम का विरोध, किसानों ने किया हंगामा

Sat, 04 Jul 2026 09:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 04 Jul 2026 09:45 PM IST
सार

फ्लाईओवर का निर्माण इटावा से आगरा कैंट के बीच ट्रेनों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है। करीब 123 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लगभग 10 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के लिए सात गांवों में भूमि अधिग्रहण किया गया है। 

विज्ञापन
Work on Bhandai flyover halted farmers create ruckus
प्रशासन की टीम का विरोध करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इटावा-आगरा कैंट रेल लाइन पर प्रस्तावित भांडई फ्लाईओवर निर्माण के लिए तहसील प्रशासन की टीम गांव कुठावली में भूमि का कब्जा लेने पहुंची। इस दौरान मुआवजा न मिलने की बात कहकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद किसानों और तहसील प्रशासन के बीच सहमति बन गई, जिसके बाद जमीन का कब्जा लेकर समतलीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे एसडीएम सदर सचिन राजपूत, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पुलिस बल के साथ गांव कुठावली के नगला पीरंगा पहुंचे। जैसे ही खेतों में जेसीबी से समतलीकरण शुरू हुआ, दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि उनकी जमीन का अधिग्रहण हो चुका है लेकिन अब तक मुआवजे की राशि खातों में नहीं आई है। 
विज्ञापन


किसान विष्णु ने कहा कि जमीन पर कब्जा ले लिया गया लेकिन भुगतान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान कृष्णकांत सिंह चाहर ने प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता कराई। एसडीएम ने सोमवार तक भुगतान खातों में पहुंचाने का भरोसा दिया। किसानों की अन्य मांगें भी स्वीकार कर ली गईं, जिसके बाद जमीन को कब्जे में लेकर समतलीकरण शुरू हो सका। ग्राम प्रधान ने बताया कि वर्ष 2017 के गजट के अनुसार 22 लाख रुपये प्रति हेक्टेअर की दर से 4 गुना मुआवजा दिया जा रहा है। कुछ किसानों के खातों में अभी राशि नहीं पहुंची है, जबकि कुछ किसान 23 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सात गांवों की जमीन की गई है अधिग्रहीत
भांडई फ्लाईओवर का निर्माण इटावा से आगरा कैंट के बीच ट्रेनों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है। करीब 123 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लगभग 10 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के लिए सात गांवों में भूमि अधिग्रहण किया गया है। वर्तमान में दिल्ली-मुंबई अप और डाउन लाइन व्यस्त रहने के कारण आगरा कैंट से इटावा जाने वाली ट्रेनों को भांडई जंक्शन के आउटर पर रुकना पड़ता है। इस लाइन के तैयार होने से ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा हो सकेगा।

रेल लाइन के लिए जमीन का कब्जा लेने गांव कुठावली गए थे। इसमें 85 प्रतिशत किसानों को मुआवजा वितरित किया जा चुका हैं। तकरीबन 15 किसान रह गए हैं। उन्हें जल्द ही मुआवजा मुहैया करा दिया जाएगा। -सचिन राजपूत एसडीएम सदर आगरा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed