{"_id":"6172d5ad79952924a8020dc9","slug":"work-of-pantoon-bridge-not-started-on-chambal-river-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: चंबल नदी पर पांटून पुल का निर्माण कार्य शुरू न होने से 150 गांवों के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: चंबल नदी पर पांटून पुल का निर्माण कार्य शुरू न होने से 150 गांवों के लोग परेशान
Fri, 22 Oct 2021 08:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:45 PM IST
सार
पांटून पुल से रोजाना करीब 150 गांवों के लोग आवागमन करते हैं। हर वर्ष बारिश के बाद 15 अक्तूबर पुल शुरू करा दिया जाता है, लेकिन इस बार अब तक कार्य ही शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीण स्ट्रीमर से पार करते हैं नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी घाट पर पांटून पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण करीब 150 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द पुल निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
चंबल नदी घाट पर दो राज्य उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने के लिए हर वर्ष लोक निर्माण विभाग आगरा द्वारा पांटून पुल का निर्माण 15 अक्तूबर तक करा दिया जाता है। इस पुल से दोनों प्रदेशों के करीब 150 गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में नदी में बाढ़ के चलते इस पुल को नदी किनारे देखरेख में रखा जाता है। बाकी दिनों में स्ट्रीमर संचालन द्वारा ग्रामीणों को नदी पार कराया जाता है। समय अवधि निकलने के एक सप्ताह बाद भी पांटून पुल का निर्माण नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन