{"_id":"6709fc133c30a2831900071c","slug":"wore-a-mask-so-that-he-could-not-be-identified-then-beat-young-man-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नकाब पहना...ताकि न हो सके पहचान, फिर युवक को सरिया से जमकर पीटा, लहूलुहान कर भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नकाब पहना...ताकि न हो सके पहचान, फिर युवक को सरिया से जमकर पीटा, लहूलुहान कर भाग निकले
Sat, 12 Oct 2024 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:03 AM IST
सार
आगरा के ट्रांस यमुना में दबंगों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। नकाब पहनकर आए दबंगों ने युवक की सरिया से पिटाई की। इसके बाद लहूलुहान हुए युवक को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के नगला किशनलाल (ट्रांस यमुना) में दबंगाें ने नकाब पहनकर एक युवक की सरिया से पिटाई की। लहूलुहान हुए युवक को जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया।
पिटाई से घायल युवक रवि पाराैलिया नगला किशनलाल, टेढ़ी बगिया का निवासी है। उसने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बीते 5 अक्तूबर की रात घर लौट रह था। तभी रास्ते में राहुल, लकी, शिवांश और 2 अज्ञात युवकों ने उसे रोक कर उसे नकाब पहनकर हमला बोला। सरिया से सिर पर प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिए। मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर फरा हो गए। पीड़ित का कहना है कि युवक आए दिन शराब पीकर मारपीट करते रहते हैं।
सबमर्सिबल पंप में डाला गिट्टी-पत्थर, पाइप तोड़ा
दुर्गा नगर, टेढ़ी बगिया निवासी किशनपाल के घर में सबमर्सिबल पंप लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 8 अक्तूबर को जमुना प्रसाद और अमन कुमार घर में घुस आए। पंप में गिट्टी और पत्थर के टुकड़े डाल दिए। पाइप और बिजली की केबल भी तोड़ दी। पंप खराब करने की वजह से घर में पानी का संकट हो गया है। परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।