फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wooden home is now the new abode of birds

लकड़ी का आशियाना अब पक्षियों का नया ठिकाना

Mon, 14 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Wooden home is now the new abode of birds
मैनपुरी। पेड़ और कच्चे मकान कम होने के चलते पक्षियों के प्राकृतिक आशियाने भी अब खत्म होते जा रहे हैं। इससे पक्षियों की संख्या भी कम हो रही है। लेकिन अब भी लोग हैं जो इन पक्षियों को उनका आशियाना लौटाने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से ही एक हैं एसडीएम करहल रतन वर्मा।
विज्ञापन

एसडीएम करहल रतन वर्मा ने पक्षियों के लिए तहसील में चार लकड़ी के घोंसले बनावकर लगवाए हैं। वहीं आवास में भी उन्होंने लकड़ी का घोंसला लगवाया है। दरअसल उन्हें इसका विचार तहसील में उड़ते पक्षियों को देखकर ही आया था। तहसील में लगे पेड़ों पर बड़ी संख्या में प्रतिदिन तोते बैठते थे। आते-जाते एसडीएम की उन पर नजर जाती रहती। इसी के चलते उनके मन में विचार आया कि क्यों न उनके लिए घोंसले बनवाए जाएं। बस फिर इसी के बाद उन्होंने कारीगर को बुलाकर लकड़ी के घोंसले तैयार कराए और पेड़ों पर लटका दिए। उनकी इस पहल की हर कोई सराहना कर रहा है।
विज्ञापन

------
लोगों से भी पक्षियों के संरक्षण की अपील
एसडीएम रतन वर्मा ने खुद तो पक्षियों के लिए लकड़ी के घोंसले बनवाकर लगाए ही हैं, लेकिन इसके साथ ही वे दूसरे लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। वे लोगों से पक्षियों के लिए घोंसले बनवाकर लगाने और उनके लिए एक बर्तन में प्रतिदिन पानी रखने की अपील करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed