{"_id":"602965c38ebc3ee9593b1866","slug":"womens-will-go-dor-to-dor-for-electricity-bill-mainpuri-news-agr4805554187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल निकालने के लिए घर-घर दस्तक देंगी समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल निकालने के लिए घर-घर दस्तक देंगी समूह की महिलाएं
विज्ञापन
मैनपुरी। अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बिजली का बिल निकालने के लिए भी घर-घर दस्तक देंगी। इसके लिए उप्र पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद विद्युत वितरण निगम ने महिलाओं के प्रशिक्षण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बिजली की खपत मापने के लिए घर-घर मीटर लगवाए गए हैं। बिल निकालने के लिए एक निजी कपंनी को जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी के मीटर रीडर घर-घर जाकर बिल निकालते हैं। लेकिन अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मीटर से बिल निकालने का जिम्मा दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर उप्र पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक एके श्रीवास्तव ने पत्र जारी किया है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तत्काल प्रशिक्षण देते हुए मीटर रीडर के रूप में कार्य शुरू कराने के आदेश दिए हैं।
इसके पीछे शासन की मंशा समय से बिल निकालने के साथ ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की है। हालांकि उन्हें कितनी धनराशि इसके लिए मिलेगी ये अभी निर्धारित नहीं की गई है। उन्हें 17 फरवरी को मीटर से बिल कैसे निकालें, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्युत वितरण निगम प्रशिक्षण की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
60 महिलाएं जमा कर रही हैं बिल
इससे पहले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिजली बिल जमा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। जिले की कुल 60 महिलाएं इस काम में लगी हुई हैं। जनवरी में महिलाओं द्वारा बिल जमा करने में मैनपुरी डीवीवीएनएल के 21 जिलों में चौथे स्थान पर रहा था।
निदेशक यूपीपीसीएल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मीटर रीडर का काम लेने के आदेश दिए हैं। इससे उन्हें रोजगार मिलेगा, जल्द ही उनका प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
अतुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।