फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women worship Chhath Mata by keeping a fast

महिलाओं ने व्रत रखकर की छठ माता की पूजा अर्चना

Thu, 11 Nov 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Women worship Chhath Mata by keeping a fast
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को छठ पूजा का आयोजन हुआ। घरों में महिलाओं ने व्रत रखा और छठ माता की पूजा की। मंत्रोच्चारण के साथ सायंकाल सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया।
विज्ञापन

बुधवार को छठ पूजा को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। महिलाओं में छठ पूजा को लेकर उत्साह देखने को मिला। शहर के मोहल्ला राजा के बाग में व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह के आवास पर महिलाओं ने स्नान ध्यान करते हुए व्रत रखा। यहां छठ माता की पूजा के साथ सूर्य देव को अर्ध्य दिया गया। महिलाओं ने बताया कि छठ माता सूर्यदेव की बहन हैं। सूर्य की पूजा से छठ माता प्रसन्न होती हैं। इसलिए छठ पूजा के साथ सूर्यदेव को अर्ध्य दिया जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को घरों में मंत्रोच्चारण के साथ छठ माता की पूजा की गई। सूर्य भगवान को सांयकालीन अर्ध्य दिया गया। शहर के मोहल्ला अवधनगर में भी कुछ स्थानों पर महिलाओं ने छठ पूजा पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed