Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women were brutally beaten teenager was thrown off roof Police caught two and sent them to jail

दबंगई: महिलाओं को बेरहमी से पीटा, किशोर को छत से फेंक दिया...पुलिस ने दो को पकड़कर जेल भेजा

Wed, 28 May 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 May 2025 09:05 AM IST
सार

जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर घर में घुसकर किशोरी और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है। 
 

विज्ञापन
Women were brutally beaten teenager was thrown off roof Police caught two and sent them to jail
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद के नयापुरा में जमीन पर कब्जे के विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर किशोरी और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। इसका वीडियो बना रहे किशोर को छत से फेंकने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन






 
Trending Videos

ये है मामला
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि नयापुरा खंडेर में जमीन के कब्जे/स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में अभियुक्त गण ने एक बच्चे करन उम्र करीब 12 वर्ष को जान से मारने की नियत से छत से नीचे फेंक देने व महिलाओं व बच्ची उम्र करीब 08 वर्ष के साथ छेड़खानी करने के संबंध में वादी की तहरीर के आधार थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
 इस मामले में वांछित आरोपियों सोवरन और रामलाल को पुलिस ने मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान फिरोजाबाद रोड तिराहे पर पकड़ लिया। नायपुरा खंडेर निवासी 40 वर्षीय सोवरन सिंह पर थाना फतेहाबाद में वन्य जीव संरक्षण खनन साहित्य अन्य धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed