{"_id":"57c33bee4f1c1b0a3dd4f07e","slug":"women-tourist-do-not-wear-skirts-mahesh-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कर्ट पहनकर न घूमें महिला पर्यटक: महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कर्ट पहनकर न घूमें महिला पर्यटक: महेश शर्मा
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने अटपटा बयान दिया है।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने अटपटा बयान दिया है। उनका कहना है कि छोटी जगहों पर पर्यटक रात में अकेले न निकलें। महिला पर्यटक स्कर्ट न पहनें। ताजमहल के निरीक्षण को आगरा आए केंद्रीय मंत्री पर्यटकों के साथ बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को गिना रहे थे। इसी बीच उन्होंने यह बयान दिया।
सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने पर्यटकों की मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गईं तीन सुविधाएं गिनाईं। इसमें पहली सुविधा 12 भाषाओं में हेल्पलाइन शुरू करने की थी। उनका दावा है कि विश्व के किसी भी देश में इतनी भाषाओं में कोई हेल्पलाइन नहीं चल रही। उन्होंने दूसरी सुविधा गिनाते हुए कहा कि विदेशी पर्यटकों को एयरपोर्ट पर ही एक किट उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें एक कार्ड दिया जा रहा है, जिस पर ‘क्या करें, क्या न करें’ बताया गया है। उन्होंने कहा कि साथ ही पर्यटकों को आगाह किया जाता है कि छोटी जगहों पर रात में अकेले न निकलें। महिला पर्यटक स्कर्ट न पहनें। बाद में जब पत्रकारों ने उनके इस जवाब को स्पष्ट करने के लिए कहा तो पर्यटन मंत्री हिचकिचा गए। उन्होंने कहा कि उनका मतलब ये था कि रात में अकेले निकलते हैं तो ध्यान करके निकलें। साथ ही भारत एक सांस्कृतिक देश है। यहां मंदिरों की अपनी एक संस्कृति है। उन्होंने कहा कि ऐसे में पर्यटकों से यह कहा जाता है कि स्थलों की मर्यादा को ध्यान में रखकर ड्रेस कोड चुनें। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने तीसरी सुविधा विदेशी पर्यटकों को 50 रुपये का प्रीपेड कूपन देने की गिनाई। इसका इस्तेमाल वे फ्लाइट में भी कर सकते हैं।