फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women tortured two children on suspicion of stealing money in agra

अमानवीयता: दो बच्चों को रस्सी से बांधकर लटकाया, फिर नाले में डुबोया, करंट लगाने की कोशिश

Thu, 29 Oct 2020 09:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2020 09:40 AM IST
सार

  • दो हजार रुपये चोरी के शक में नाबालिगों को यातनाएं देने का आरोप, तीन महिलाओं पर मुकदमा

विज्ञापन
women tortured two children on suspicion of stealing money in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दो हजार रुपये चोरी के शक में दो बच्चों के साथ अमानवीय सलूक किया गया। आरोप मोहल्ले की तीन महिलाओं पर है। इन महिलाओं ने बच्चों को रस्सी से बांधकर नाले में डुबोया। इस दौरान करंट लगाने की कोशिश भी की। लोगों के जुटने पर महिलाओं ने बच्चों को छोड़ा। बुधवार को पीड़ित बच्चों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


13 और 11 साल के दो बालक मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले की महिला विरला, ललिता और उसकी बेटी श्वेता आ गईं। ये महिलाएं दोनों बच्चों को घर के अंदर ले गईं। उन पर दो हजार रुपये चोरी का आरोप लगाया और पिटाई करने लगीं। 
विज्ञापन



पहले अपने घर की सीढ़ियों पर रस्सी से लटका दिया। बाद में छत पर लटकाया। इस दौरान करंट लगाने की कोशिश की। महिलाएं बच्चों को आधे घंटे तक पीटती रहीं। इतने से भी मन नहीं भरा तो झरना नाले के पानी में भी डुबोया। महिलाओं की वजह से परिजन और अन्य लोग बचाने की हिम्मत नहीं कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में भीड़ जुटने पर महिलाओं ने धमकी देकर बच्चों को छोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ धारा 342, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिलाएं घर से फरार हो गई हैं।

छेड़छाड़ में फंसाने की दी थी धमकी 

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिलाएं घर में अकेली रहती हैं। ललिता का पति से कोर्ट केस चल रहा है, जबकि बाकी दो की शादी नहीं हुई है। उनके घर में एक बच्चा भी रहता है। जिन बच्चों पर आरोप लगाया है, वह उस बच्चे के साथ ही खेलते थे। 

परिजनों का कहना है कि पुलिस से शिकायत की कहने पर महिलाएं छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी दे रही थीं। इस डर से मंगलवार को शिकायत करने नहीं आए। लेकिन, बुधवार को एक समाजसेवी से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।

तीन बच्चों को मिले थे 1400 रुपये 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी महिलाओं के परिवार के एक बच्चे और पीड़ित बच्चों को 1400 रुपये पड़े मिले थे। महिलाओं के परिवार के बच्चे ने एक हजार रुपये रख लिए, जबकि बाकी दोनों को 200-200 रुपये दे दिए थे। लेकिन, बाद में दोनों बच्चे कुछ और रुपये ले आए। इस बात का पता महिलाओं को हो गया। वह विवाद करने लगीं और बच्चों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed