फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women T20 Challenge agra deepti sharma from agra velocity captain and poonam trailblazers vice captain

Women's T20 Challenge: आगरा की दीप्ती संभालेंगी कप्तानी, पूनम उप कप्तान, राशि कन्नौजिया भी टीम में शामिल

Mon, 16 May 2022 11:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 May 2022 11:56 PM IST
सार

यह पहला मौका है, जब आगरा की तीन महिला क्रिकेटर विभिन्न टीमों से टी-20 चैलेंज कप में खेलेंगी। पुणे में 23 मई से 28 मई तक मैच खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
Women T20 Challenge agra deepti sharma from agra velocity captain and poonam trailblazers vice captain
आलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी की तीन महिला क्रिकेटर इस बार वुमेंस टी-20 चैलेंज में तीन टीमों से खेलेंगी। सोमवार को बीसीसीआई ने तीनों टीमों के चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की। इसके बाद शहर में खिलाड़ियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब आगरा की तीन महिला क्रिकेटर विभिन्न टीमों से चैलेंज कप में खेलेंगी। पुणे में 23 मई से 28 मई तक मैच खेले जाएंगे। 

विज्ञापन


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव, दीप्ती शर्मा को इस बार भी खेलने का मौका मिला है। वहीं राशि कनौजिया पहली बार चैंपियनशिप में टीम का हिस्सा बनी हैं। इस बार दीप्ती शर्मा को वेलोसिटी टीम का कप्तान बनाया गया है। पूनम यादव ट्रेलब्लेजर्स टीम की उप कप्तानी संभालेंगी। बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर राशि कनौजिया का चयन टीम सुपरनोवा के लिए किया गया है। तीनों खिलाड़ी सोमवार को पुणे रवाना हो गईं। 
विज्ञापन


लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर राशि कनौजिया महिला सीनियर टीम की उप कप्तान रही हैं। इसके साथ ही अंडर-23 टीम की कप्तान रह चुकी हैं। पिछले साल बीसीसीआई ने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पूर्व 30 संभावित खिलाड़ियों में इन्हें चुना था। वह भारतीय महिला टीम की ओर से बांग्लादेश व श्रीलंका का दौरा भी कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed