फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women stole mobile from shop in presence of sales girl and ran away In Agra

Agra: दुकान से मोबाइल चोरी का लाइव वीडियो, महिलाओं ने सेल्स गर्ल की मौजूदगी में वारदात को दिया अंजाम

Wed, 13 Mar 2024 02:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Mar 2024 02:02 PM IST
सार

आगरा में दुकान से मोबाइल चोरी का लाइव वीडियो सामने आया है। महिलाओं ने सेल्स गर्ल की मौजूदगी में वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गईं। 

विज्ञापन
women stole mobile from shop in presence of sales girl and ran away In Agra
दुकान से मोबाइल चोरी का लाइव वीडियो - फोटो : वायरल वीडियो से

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुकान पर सेल्स गर्ल की आंखों में धूल झोंककर महिला ने मोबाइल पार कर दिया। हांलाकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान में तीन महिलाएं एक बच्ची के साथ आईं थीं। 

विज्ञापन


मामला शमशाबाद रोड स्थित दौनेरिया मोबाइल एंड चश्मा केंद्र का है। यहां मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे दुकान में तीन महिलाएं एक बच्ची के साथ आईं। उन्होंने सेल्स गर्ल से मोबइल दिखाने की बात कही। वह जैसे ही पीछे मुड़कर मोबाइल निकालने लगी। इसी समय उससे दूसरा मोबाइल निकालने को कहा। इसी तरह उसे बातों में उलझाए रखा। 
विज्ञापन


इसी बीच एक महिला ने रैक पर रखा एक मोबाइल झटके से उठाया और अंदर बैग में रख लिया। इसके बाद मोबाइल खरीदने से मना करके निकल गईं। चोरी किया गया मोबाइल आठ हजार कीमत का है।  दुकानदार पार्टनर मोनू कुमार निवासी कंचन गार्डन कहरई हैं। उन्होंने बताया कि रात को दुकान बंद करते समय दुकान में मोबाइल गिने तो एक कम निकला। सीसीटीवी फुटेज देखी तो हकीकत पता चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed