फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women of auto gang broke the gold chain

Agra News: ऑटो गैंग की महिलाओं ने तोड़ ली सोने की चेन

Fri, 13 Feb 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Women of auto gang broke the gold chain
आगरा। ऑटो गैंग की महिलाओं ने एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। ऑटो से उतरने के बाद महिला को पता चला। तब तक आरोपी महिलाएं भाग गईं। थाना सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



थाना फतेहपुर सीकरी के दो हिस्सा निवासी इस्माइल खान ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी नाजिश अपनी जेठानी नाजरीन के साथ आगरा शहर के लिए निकली थीं। बाईपास चौराहे से वह कार से शाहगंज भोगीपुरा चौराहे तक पहुंचीं। रास्ते में एक अज्ञात महिला भी बैठ गई थी। वहां से कैंट जाने के लिए एक ऑटो में बैठीं तो ऑटो में पहले से महिला और एक लड़की बैठी थीं। फतेहपुर सीकरी से कार में उनके साथ बैठकर आई वह महिला भी उसी ऑटो में बैठ गई। बाद में दोनों महिलाएं और लड़की की हरकत ठीक नहीं थी। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पत्नी ऑटो से उतर गईं। कुछ कदम चलने पर महसूस हुआ कि उसके गले से सोने की चेन और पेंडल गायब हैं। जिसका वजन लगभग ढाई तोला था। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed