{"_id":"6632869647b6388a960b94ce","slug":"women-in-panic-stopped-leaving-the-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116765-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दहशत में महिलाएं, घर से निकलना किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दहशत में महिलाएं, घर से निकलना किया बंद
Wed, 01 May 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
दहशत में महिलाएं, घर से निकलना किया बंद
छेड़छाड़ और पीटने वालों पर पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर की एक कॉलोनी के रहने वाले कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और महिलाओं की पिटाई की। घर में मौजूद युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत देने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालात ये हैं कि घर की महिलाएं दहशत के चलते घर में कैद होकर रह गईं हैं। परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
एक कॉलोनी निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। बताया है कि 20 अप्रैल की रात नामजद लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद रसूखदार लाेगों ने अपने 20-22 लोगों को बुलाकर उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोपी गाली गलौज करते हुए घर में घुसने लगे तो मौजूद महिलाओं व अन्य ने गेट को बंद कर लिया। इसके बाद नामजद पीछे के दरवाजे से अंदर आ गए और तोड़फोड़ करते हुए गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान परिवार की महिला भी घायल हो गई। आरोपियों ने घर में मौजूद युवतियों के साथ छेड़छाड़ की।कोतवाली में शिकायत दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। बुधवार को पीड़ित ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि घटना के बाद घर की महिलाएं, युवतियां आदि सभी भयभीत हैं। विपक्ष में अधिकतर लोग पुलिस विभाग में हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। रसूखदार आए दिन रास्ता घेरते हुए गाली-गलौज करते हैं। दहशत के चलते घर की महिलाएं और युवतियों ने बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। एसपी से मुकदमा दर्ज कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।