{"_id":"65f97beec9de7d70f70377e6","slug":"women-got-earrings-and-rings-removed-at-karhal-intersection-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114620-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: करहल चौराहे पर महिला से उतरवाए कुंडल और अंगूठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: करहल चौराहे पर महिला से उतरवाए कुंडल और अंगूठियां
Tue, 19 Mar 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
करहल चौराहे पर महिला से उतरवाए कुंडल और अंगूठियां
-हीरापुर की रहने वाली पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के करहल चौराहे के पास वाहन का इंतजार कर रही एक महिला से टप्पेबाजों ने कान के कुंडल और तीन अंगूठियां उतरवा लीं। महिला जब तक कुछ समझ पाती। तब तक ठग वहां से जा चुके थे। काफी देर भटकने के बाद महिला ने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। आए दिन हो रहीं वारदात कोतवाली पुलिस की सुस्ती और निष्क्रियता को साबित करने का काम कर रहीं हैं। 17 मार्च की शाम को कुरावली के गांव हीरापुर निवासी पप्पी यादव अपनी मां के साथ मायके जा रहीं थीं। मां-बेटी करहल चौराहा से बिछिया रोड की ओर वाहन की तलाश में जा रहीं थीं। तभी दो युवक पास आए और साथ चलने लगे। दोनों युवक पप्पी से बात करने लगे और बातों में फंसाकर कान के कुंडल और तीन सोने की अंगूठियां उतरवा लीं। महिला जब तक कुछ समझ पाती दोनों ठग वहां से जा चुके थे। मां बेटी ने ठगों की काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। इसके बाद पीड़िता कोतवाली पहुंची। पीड़िता के भाई नरेंद्र सिंह निवासी गांव जौराई कुर्रा ने कोतवाली में ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।