फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women danced in the fun of Dandiya, Poonam became the winner

Agra News: डांडिया की मस्ती में झूमीं महिलाएं, पूनम बनीं विजेता

Tue, 15 Oct 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Women danced in the fun of Dandiya, Poonam became the winner
कासगंज। श्री डीडू माहेश्वरी समाज की ओर से म्यूजिकल डांडिया और गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने डांडिया व गरबा नृत्य कर खूब मस्ती की। पूनम माहेश्वरी विजेता बनीं। द्वितीय स्थान पर रिचा माहेश्वरी व तृतीय स्थान पर निशी माहेश्वरी रहीं। सांत्वना पुरस्कार गौरी माहेश्वरी को दिया गया।महिलाओं ने बढ़-चढ़कर बड़े उत्साह और उमंग के साथ डांडिया और गरबा में हिस्सा लिया। उन्होंने एक के बाद एक रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिन्हें दर्शकों ने सराहा। पूनम माहेश्वरी को प्रथम पुरस्कार, रिचा माहेश्वरी को द्वितीय पुरस्कार, निशी माहेश्वरी को तृतीय पुरस्कार व गौरी माहेश्वरी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में इंदू, मोनिका अग्रवाल, पारुल शर्मा, राधिका गौड़ शामिल रहीं। इस दौरान माहेश्वरी समाज की वरिष्ठ महिला प्रतिभा रैदड़, सोमवती जाखेटिया, सुधा जाजू, लता गुप्ता, अलका शक्ची को सम्मानित किया गया। माहेश्वरी सभा के राजकुमार जाखेटिया ने प्रोत्साहन योजना के तहत समाज की एक दंपती को 51 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed