फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women created ruckus at liquor vends broke bottles set fire in Agra

हाथ में लठ्ठ और चेहरे पर घूंघट: आगरा में महिलाओं ने शराब के ठेके पर मचाया बवाल, तोड़ दी बोतलें; लगा दी आग

Thu, 22 Feb 2024 06:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 06:37 PM IST
सार

गांव के पास शराब के ठेके का विरोध कर रही महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया। घूंघट में आईं दर्जनों महिलाओं ने शराब के ठेके पर हमला बोल दिया। शराब की बोतलों को तोड़कर उनमें आग लगा दी। 
 

विज्ञापन
women created ruckus at liquor vends broke bottles set fire in Agra
महिलाओं ने शराब की ठेके पर मचाया बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कागारौल में  गांव के पास खुले शराब ठेके के कारण गांव के पुरुष शराबी हो गए। पुरुषों की हालत देख कर महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साई महिलाओं ने शराब के ठेके पर जाकर हंगामा और तोड़फोड़ की। शराब की बोतलें लूटने के बाद ठेके के बाहर आग लगा दी। इसके बाद सड़क जाम कर दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 

कागारौल के गांव बीसलपुर के नगला मोना में जवाहर सिंह के नाम से देशी शराब का ठेका है। गांव की महिलाओं का कहना है कि गांव के पास में ठेका होने के कारण युवाओं से लेकर बुजुर्ग पुरुष सभी शराब के आदी हो गए हैं। पास में ही दुकान होने के कारण सुबह से ही शराब पीने लगते हैं। खेतों और अन्य काम की बजाय शराब पीकर घरों में मारपीट और गाली गलौज करते हैं। कई बार मांग करने के बाद भी शराब का ठेका यहां से स्थानांतरित नहीं किया गया।
 
विज्ञापन

शुक्रवार को महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चे शराब ठेके पर पहुंच गए। यहां हंगामे के साथ ही ठेके में तोड़फोड़ कर दी। शराब की बोतलों को ठेके के बाहर फोड़कर उनमें आग लगा दी। इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया। काफी देर हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची उपजिलाधिकारी, तहसीलदार खेरागढ़, एसीपी सैंया, आबकारी निरीक्षक तथा थाना कागारौल पुलिस ने स्थिति को संभाला।
 
विज्ञापन

सेल्समैन सुभाष चंद ने बताया कि करीब 11 बजे वो दुकान खोलकर बैठा था, तभी 20-25 महिलाएं और बच्चे हाथो में लाठी डंडे लेकर आ गए और ठेके के दरवाजे को तोड़कर अंदर रखी शराब की पेटियों को लूटकर ले गए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे तथा डीवीआर को भी तोड़ दिया। आठ हजार रूपये की नगदी को लूटकर ले गए। महिलाओं ने ठेके के बाहर ही शराब की बोतलों को तोड़कर उनमें आग लगा दी है।

ठेका मालिक जवाहर सिंह के मुताबिक करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उपजिलाधिकारी खेरागढ़ संदीप यादव ने बताया कि गांव की महिलाओं ने ठेके में तोड़फोड़ कर शराब की बोतलों में आग लगा दी है। महिलाओं की शिकायत पर ठेके के मानकों की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।आबकारी निरीक्षक आकाश तिवारी ने बताया कि पीड़ित ने ग्रामीणों के खिलाफ थाना कागारौल में  तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed