फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women Assault at Gunpoint in front of her four-year-old son In Mainpuri

UP: चार साल के बेटे के सामने मां से दरिंदगी, तमंचे के बल पर हैवानियत की हदें पार; पास खड़ा रोता रहा मासूम

Tue, 22 Apr 2025 07:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Apr 2025 07:59 AM IST
सार

यूपी के मैनपुरी के औंछा थाना इलाके में एक महिला के साथ घिनौनी वारदात हुई। परिचित ने चार साल के बेटे के सामने मां से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Women Assault at Gunpoint in front of her four-year-old son In Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला के साथ उसके परिचित ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। महिला के साथ आरोपी ने उसके चार साल के बेटे के सामने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटे को गोली मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


औंछा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला ने थाना औंछा में दर्ज कराए केस में उल्लेख किया है कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से पति ने गांव उसनीधा के रहने वाले रामजी से 20 हजार रुपये उधार मांगे थे। 
विज्ञापन


17 अप्रैल की दोपहर वह अपने पुत्र को मोहकमपुर बाल कटवाने के लिए लेकर गई थीं। वहां से वापस लौटते समय नहर पुल के पास रामजी मिल गया। उसने पति द्वारा मांगे 20 हजार रुपये देने का प्रलोभन देकर बाइक पर बैठने को कहा। उसकी बातों में आकर बच्चे सहित बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर चलने के बाद आरोपी उन्हें पुरानी पीएसी कोठी के पास ले गया। रास्ता गलत होने की रामजी से बात कही तो आरोपी ने बाइक रोक ली और मां-बेटे पर तमंचा तान दिया। सूनसान स्थान पर ले जाकर बेटे के सामने ही तमंचे के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बेटा पास खड़ा होकर रोने लगा। मगर, आरोपी का दिल नहीं पसीजा।

पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।- राहुल मिठास, एसपी देहात

बेटे और पति की जान की खातिर साधे रही चुप्पी
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र की अनुसूचित जाति महिला के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात में पुलिस को महिला के बयानों से दिल झकझोर देने वाली कहानी भी पता लगी है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 17 अप्रैल को दुष्कर्म की वारदात हुई। 

 

वारदात के बाद वह किसी प्रकार अपने बेटे को सीने से लगाते हुए घर पहुंच गई। कई बार पति को इस वारदात के बारे में बताने की सोची। मगर, आरोपी की धमकी के कारण वह चुप्पी साधे रही। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाया था कि अगर पुलिस या पति से शिकायत की तो वह उसके बेटे और पति की हत्या कर देगा। 

 

इसके चलते वह चुप्पी साधे रही। मगर, आरोपी के हौसले इस चुप्पी के कारण बढ़ने लगे। वह फोन कर फिर से मिलने की कहने लगा। बार-बार फोन पर परेशान करने लगा। तंग आकर पति को पूरा घटनाक्रम बताया। पति ने कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कहते हुए साहस दिया और हर हाल में साध निभाने का वादा किया।

 

इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर औंछा अनुज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: 'टुकड़े कराकर नीले ड्रम में चिनवा दूंगी...', फोन पर बात करने से मना किया तो पत्नी ने पति को दे डाली धमकी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed