फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur News Wife Threatens to Kill Husband, Over Phone Dispute News in Hindi

UP: 'टुकड़े कराकर नीले ड्रम में चिनवा दूंगी...', फोन पर बात करने से मना किया तो पत्नी ने पति को दे डाली धमकी

Mon, 21 Apr 2025 03:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Apr 2025 03:24 PM IST
सार

रामपुर के मिलक में फोन पर बात करने से मना करने पर एक महिला भड़क गई। उसने पति को टुकड़े कराकर नीले ड्रम में चिनवाने की धमकी दे डाली। पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Rampur News Wife Threatens to Kill Husband, Over Phone Dispute News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

पति ने रिश्तेदार से फोन पर बात करने को मना किया तो उसकी पत्नी ने पति को नीले ड्रम में चिनवाने की धमकी दे डाली। नीले ड्रम का खौफ युवक पर ऐसा छाया कि वह इन्साफ की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस को उसने तहरीर देते हुए इन्साफ दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नीले ड्रम का खौफ लगातार बढ़ रहा है। नीले ड्रम के खौफ का यह मामला थाना शाहाबाद के भीतर गांव का है। गांव निवासी प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह पंद्रह साल पूर्व हुआ था। वैवाहिक जीवन के दौरान उसकी पत्नी ने दो पुत्र व एक पुत्री को जन्म दिया। 
विज्ञापन


उनका वैवाहिक जीवन बहुत ही खूबसूरत तरीके से बीत रहा था। वह सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। इस दौरान उसके साले का साढ़ू उसकी पत्नी के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच लगातार बातचीत के कारण पत्नी आए दिन उसके साथ झगड़ा करने लगी तथा आत्महत्या की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रेमपाल ने पत्नी को लाख समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। 
 

रविवार को झगड़े के दौरान पत्नी ने प्रेमपाल से कहा कि यदि वह उसके और उसके जीजा के बीच में आया तो वह आत्महत्या कर लेगी और अगर आत्महत्या नहीं की तो उसके टुकड़े करवाकर नीले ड्रम में चुनवा देगी। 

 

इतनी बात सुनते ही प्रेमपाल के होश उड़ गए और वह बुरी तरह घबरा गया। जीते जी मौत का खौफनाक मंजर उसकी आंखों के सामने मंडराने लगा। वह मिलक कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी व्यथा सुनाई। 

 

प्रेमपाल ने पुलिस से इन्साफ की गुहार लगाते हुए साढ़ू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है जांच के बाद संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed