फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women also impressed by these habits of men they stressing on learning them

काम की बात: पुरुषों की इन आदतों की महिलाएं भी कायल, सीखने पर दे रहीं जोर; ताकि दे सकें टक्कर

Sun, 21 Jul 2024 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 12:28 PM IST
सार

पुरुषों की कई आदतों की महिलाएं भी कायल हैं। वह इन्हें सीखने पर जोर दे रहीं हैं। इसके लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। ऐसी ही एक कार्यशाला आगरा में आयोजित की गई। आगे पढ़ें और जानें कौन सी हैं वो आदतें...

विज्ञापन
Women also impressed by these habits of men they stressing on learning them
पुरुषों की इन आदतों की महिलाएं भी कायल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में महिलाओं के लिए पर्सनालिटी एवं स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला स्पाइसी शुगर संस्था की ओर से की गई। इसमें पर्सनालिटी एवं स्किल डेवलपमेंट ट्रेनर सीमा पुरी ने महिलाओं को कुछ खास टिप्स दिए। उन्होंने पुरुषों की कई आदतों को महिलाओं को सीखने पर जोर दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आमतौर पर महिलाएं बोलती अधिक हैं, सुनती कम हैं। हमें यह बिल्कुल नहीं करना है। हमें पुरुषों से सीखना चाहिए कि सिर्फ अपने काम की बात सुनें, उसके बाद ही कोई प्रतिक्रिया दें। जब तक हम सुनेंगे नहीं, तब तक किसी ठीक निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुद को पहचानें। अपने बारे में सामने वाले को ऐसे बताएं, जैसे आप कोई सेलिब्रिटी हैं। भगवान ने आपको इस धरती पर भेजा है तो कुछ न कुछ आप में खास होगा। इसके अलावा अपनी पर्सनालिटी को सबसे अलग दिखाने का प्रयास करें। इसके लिए आप अपनी बात सलीके और अदब के साथ रखें।

विज्ञापन

कार्यशाला में खाने-पीने, उठन-बैठने के अलावा चलने-फिरने तक में बात हुई। साथ ही बात करने की सलीके और किसी से हाथ मिलाने के तरीके पर जोर रहा। कार्यशाला का समापन अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने किया। व्यवस्थाएं पावनी और चांदनी सचदेवा ने संभालीं। कार्यशाला में अध्यक्ष पूनम सचदेवा, रिंपी, पूजा, कोमिला, सिमरन, स्नेहा, नीरू, रेनू लांबा, कंजरी शर्मा, नूतन, रितु, रचना, राजश्री मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

इन बातों के ध्यान रखने पर दिया जोर-

  • पॉइंट आउट करके बात न करें।
  • अभिवावक स्कूल में जेब में हाथ डालकर बात न करें।
  • यदि कोई आपसे झगड़ता है तो उससे सॉरी कहकर वहां से हट जाएं।
  • कंधे का झुकना आत्मविश्वास की कमी दिखाता है, कंधे झुका कर न बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed