{"_id":"6a6d138a1c7f72bc4908ea3d","slug":"womans-chain-stolen-from-her-neck-while-traveling-in-an-e-rickshaw-agra-news-c-364-1-ag11019-132267-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ई-रिक्शा में सफर के समय महिला के गले से चेन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ई-रिक्शा में सफर के समय महिला के गले से चेन चोरी
Sat, 01 Aug 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज क्षेत्र में ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शाहगंज के हमीदनगर, रामकुंज गली निवासी किरन दिवाकर ने बताया कि 13 जुलाई को वह सामान खरीदने शाहगंज गई थीं। दोपहर करीब एक बजे भोगीपुरा चौराहे से बैटरी ई-रिक्शा में बैठीं। उनके सामने तीन महिलाएं और एक लड़की बैठ गईं। सफर के दौरान लड़की बार-बार उन्हें पैर मार रही थी। मना करने पर भी हरकत नहीं रुकी तो उन्होंने ई-रिक्शा चालक से शिकायत की। इसी दौरान महिलाएं आपस में धक्का-मुक्की करने लगीं और ध्यान भटकाकर उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।