{"_id":"6667482bd79e4c117908983f","slug":"womans-body-found-hanging-father-expressed-fear-of-murder-kasganj-news-c-175-1-agr1054-116391-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 11 Jun 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगाती पुर में रविवार को महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला की मौत पर पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य कारणों की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
गांव खरगाती पुर निवासी रागिनी (25) का शव रविवार की दोपहर करीब 3 बजे कमरे में पंखे से लटका मिला। महिला की मौत की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की मौत की सूचना पुलिस ने उसके मायके पक्ष को दी। महिला के पिता अमरचंद निवासी दहेलिया कूट कोतवाली जसरथपुर जनपद एटा अन्य परिजन के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को फंदा से उतरवाया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए।
पिता अमरचंद ने बताया कि उसकी पुत्री दो बच्चों के साथ ससुराल में चचिया ससुर ज्ञान सिंह के घर रहती थी। उसका पति इंद्रजीत पंजाब में निजी कंपनी में काम करता है। पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पटियाली सीओ विजय राणा ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।