फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman will become president of Kasganj Municipality in civic elections

Agra News: निकाय चुनाव में महिला बनेंगी कासगंज नगर पालिका की अध्यक्ष

Sun, 09 Apr 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman will become president of Kasganj Municipality in civic elections
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए आरक्षण का इंतजार समाप्त हो गया है। आरक्षण की अंतिम सूची जारी हो गई है। कासगंज नगर पालिका की अध्यक्ष महिला ही बनेगी। जिले की चार निकाय आरक्षण में महिलाओं के हिस्से में आई हैं। शासन ने प्रस्तावित आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया है। प्रस्तावित सूची पर ही अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के आरक्षण पर 6 अप्रैल को आपत्ति दर्ज की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद से दावेदार अंतिम सूची जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शासन से प्रस्तावित सूची में कासगंज नगर पालिका को महिला के लिए आरक्षित की गई है। जबकि सोरोंजी व गंजडुंडवारा नगर पालिका अनारक्षित हुई है। सात नगर पंचायतों में बिलराम को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। वहीं सहावर महिला के लिए तथा पटियाली ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई। मोहनपुर, अमांपुर, सिढ़पुरा, भरगैन को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया।
विज्ञापन

आरक्षण की प्रस्तावित सूची को देेखकर तमाम दावेदार मायूस हो गए। ऐसे दावेदार प्रस्तावित सूची में बदलाव कराने के लिए सक्रिय हो गए। दावेदारों ने अपनी आपत्तियां भी लखनऊ जाकर दर्ज कराई, लेकिन शासन ने किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया। प्रस्तावित सूची को ही शासन ने अंतिम सूची का रूप दे दिया। अंतिम सूची जारी होते ही जिन दावेदारों के मनमाफिम आरक्षण हो गया है वे सक्रिय हो गए हैं। ऐसे दावेदारों ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed