फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman who posed as passenger to commit robbery in an auto-rickshaw arrested in Agra

Agra: ऑटो में सवारी बनकर बैठती, फिर गायब कर देती थी पर्स और जेवरात; पुलिस ने 100 कैमरों की मदद से पकड़ा

Tue, 21 Apr 2026 11:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 21 Apr 2026 11:49 PM IST
सार

पुलिस ने 100 से अधिक कैमरों के फुटेज देखे। तब आरोपी महिला की पहचान हुई। वह धाकरान पर आटो से उतरती नजर आई थी। पुलिस उसकी तलाश में लग गई। मंगलवार को आरोपी महिला को सुभाष पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Woman who posed as passenger to commit robbery in an auto-rickshaw arrested in Agra
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना नाई की मंडी पुलिस ने ऑटो में सवारी बनकर लोगों के पर्स और बैग से सामान और रुपये चोरी करने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वह भरतपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन


बंबई बाजार, कारगिल, सिकंदरा निवासी राखी दिल्ली में रह रही हैं। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैंया जाना था। 17 अप्रैल को वे आगरा आई थीं। वह बोदला चौराहे से बिजलीघर के लिए आटो में सवार हो गई। आटो में पहले से एक महिला भी बैठी हुई थी। रास्ते में महिला ने राखी के पर्स से सोने की चेन, अंगूठी, 3 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद वो धाकरान पर उतर गईं। राखी को घटना का पता सैंया पहुंचने पर चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


मामले में थाना नाई की मंडी में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। बोदला, बिजलीघर और सैंया तक पुलिस ने 100 से अधिक कैमरों के फुटेज देखे। तब आरोपी महिला की पहचान हुई। वह धाकरान पर आटो से उतरती नजर आई थी। पुलिस उसकी तलाश में लग गई। मंगलवार को आरोपी महिला को सुभाष पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी महिला रूंध इकरन, भरतपुर निवासी प्रियंका है। वो पूर्व में पानीपत, हरियाणा में भी पकड़ी गई थी। उसे चेन काटने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे जेल भेजा गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आटो में सवार हो जाती है। सवारी के साथ मिलकर पर्स और बैग से कीमती जेवरात और रुपये पार कर लेती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed