फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman who came for treatment to Mathura District Hospital stole mobile from doctor chamber  see video

Mathura: मरीज के लिए दवा लिख रहा था डॉक्टर, तभी महिला ने की ऐसी हरकत; तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो

Tue, 12 Mar 2024 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 02:10 PM IST
सार

मथुरा के जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला ने हाथ की सफाई दिखाते हुए डॉक्टर के चैंबर से दूसरी महिला मरीज के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी महिला द्वारा जिस तरह डॉक्टर के चैंबर से मोबाइल उड़ाया गया। उसका वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
 

विज्ञापन
woman who came for treatment to Mathura District Hospital stole mobile from doctor chamber  see video
चिकित्सक के चैंबर में मौजूद महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिला महिला अस्पताल का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक महिला चिकित्सक का मेज पर रखा मोबाइल को ले जाती दिख रही है। यह मोबाइल किसी अन्य महिला मरीज का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए करीब तीन मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला डॉ. संभव यादव के पास बैठी है और चिकित्सक उनसे बातचीत कर पर्चे पर कुछ लिख रहे हैं। महिला के पास उसका बेटा खड़ा हुआ है और जिस जगह महिला बैठी है, उसी जगह मेज पर एक मोबाइल रखा हुआ है। महिला जब पर्चे को लेकर वहां से उठती है तो डॉक्टर भी कक्ष से बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान महिला पर्चे के साथ मोबाइल भी उठा लेती है और बेटे को देती है, लेकिन बेटा मोबाइल नहीं लेता है तो महिला पर्चे के बीच में मोबाइल को छिपा लेती है। फिर अपने बेटे को देती है, बेटा उसे लेने से भी मना करता है और इधर-उधर देखता है, लेकिन महिला जबरन बच्चे के हाथ में मोबाइल पकड़ा देती है और वहां से चली जाती है। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल गऊघाट निवासी महिला का है जो कि अपने बच्चे को दिखाने के लिए आई थी और फिर यहीं भूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed