फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman was with children on road truck driver did a shameful act in agra

Agra: सड़क पर बच्चों के साथ थी महिला, ट्रक ड्राइवर ने की शर्मनाक हरकत; थाने पहुंची तो वहां भी मिली सिर्फ धमकी

Fri, 12 May 2023 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 May 2023 12:32 PM IST
सार

किराया न  देने पर महिला को मकान मालिक ने घर से निकाल दिया। वह सड़क पर बच्चों के साथ थी। उसी दौरान एक ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। 

विज्ञापन
woman was with children on road truck driver did a shameful act in agra
demo pic

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र में टेडी बगिया 100 फुटा रोड अंबेडकर पार्क के पास 7 मई की रात को तीन बच्चों के साथ जा रही पीड़िता से ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ने छेड़छाड़ कर दी। महिला को ट्रक के केबिन में खींचने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और रुपये लेकर दोनों आरोपियों को थाने से छोड़ दिया। पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन

सात मई की है घटना

महिला ने बताया कि तीन महीने का किराया ना दे पाने पर मकान मालिक ने सात मई की रात को मकान से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह टेडी बगिया 100 फुटा रोड अंबेडकर पार्क के पास फुटपाथ पर तीन बच्चों के साथ सो रही थी। पति देवी जागरण देखने के चले गए। इस दौरान ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर ने मौका पाकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। केबिन में अंदर ले जाने की कोशिश की। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके थाने ले आई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा में बड़ा हादसा: जम्पिंग के दौरान हाइटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट, कमांडो अंकुर शर्मा की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई 

पीड़िता सुबह से लेकर शाम तक थाने में रही। दोनों के खिलाफ तहरीर भी दी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस दोनों को रुपये लेकर छोड़ दिया। पीड़िता थाने एफआईआर की कॉपी लेने पहुंची तो दरोगा आग बबूला हो गया। गालीगलौज कर जेल भेजने की धमकी दी। महिला ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed