फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parachute entangled in high tension line during jumping commando Ankur Sharma died

आगरा में बड़ा हादसा: जम्पिंग के दौरान हाइटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट, कमांडो अंकुर शर्मा की गई जान

Fri, 12 May 2023 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 May 2023 10:39 AM IST
सार

हाइटेंशन लाइन में पैराशूट उलझ गया, जिसके बाद कमांडो नीचे गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Parachute entangled in high tension line during jumping commando Ankur Sharma died
हाइटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मलपुरा के ड्राॅपिंग जोन में बृहस्पतिवार की देर रात पैरा ट्रूपिंग के दौरान हादसा हो गया। हवाई जहाज से कूदने के बाद नेवी कमांडो अंकुर शर्मा का पैराशूट ड्रॉपिंग जोन से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर गुजर रही हाईटेंशन लाइन में जाकर फंस गया। पैराशूट के हाईटेंशन लाइन में फंसने से कमांडो बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने धमाके की आवाज सुनी तो इसकी जानकारी पुलिस व सेना अधिकारियों को दी। घायल कमांडो को मिलिट्री हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

कोटे खेड़ी, जम्मू खेड़ी, जम्मू-कश्मीर निवासी नेवी में मार्कोस कमांडो अंकुर शर्मा (28) पुत्र श्यामलाल पैराशूट जंप की ट्रेनिंग के लिए कुछ दिन पूर्व आगरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन आए थे। बृहस्पतिवार रात 11.30 बजे अंधेरे में जंप की ट्रेनिंग में शामिल हुए थे। एयरफोर्स स्टेशन से हवाई जहाज में सवार होने के बाद उन्होंने मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में छलांग लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद वह नीचे उतर रहे थे। तेज हवा के चलते उनका पैराशूट ड्रॉपिंग जोन से भटक गया। अंधेरा होने के चलते अंकुर कुछ समझ नहीं पाए। इस बीच उनका पैराशूट ड्रॉपिंग जोन से दो किलोमीटर दूर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में उलझ गया। लाइन में उलझते ही पैराशूट में आग लग गई। इससे कमांडो अंकुर भी बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन

खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने घायल जवान की मदद की। सूचना पुलिस व सेना को दी इसके बाद सेना के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए अंकुर को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रात को इलाज के दौरान अंकुर की मौत हो गई। थाना मलपुरा पुलिस जवान का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद सेना को सौंपेगी।

ग्रामीणों ने देखा जलता गुब्बारा

मलपुरा के ग्रामीण महेंद्र सिंह, उनके भाई रूपकिशोर फौजी और हवलदार धर्मेंद्र सिंह अपने ट्यूबवेल पर मौजूद थे। तभी धमाके की आवाज सुनी और जलते हुए गुब्बारे को नीचे गिरते देखा। उन्होंने बताया कि वह नजदीक पहुंचे तो झुलसे कमांडो अंकुर शर्मा दर्द से कराह रहे थे। उनके कपड़े जल चुके थे। कई अंग भी झुलसे हुए थे। वह बोल नहीं पा रहे थे। हवलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पैराशूट के साथ एचटी लाइन पर गिरने से आग लगी होगी। एचटी लाइन भी करीब 25 फुट ऊंचाई पर है, वहां से नीचे गिरे। पुलिस को कॉल किया, इसी दौरान कमांडो की जेब में रखे मोबाइल की घंटी बज उठी। दूसरी ओर से सेना के किसी अधिकारी का कॉल था, उन्हें घटना और लोकेशन बताई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में सेना के जवान और पुलिस की टीम पहुंच गई। कमांडो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed