{"_id":"653a1a3ba5e4cc469a060877","slug":"woman-was-also-included-in-the-gang-of-thieves-police-have-arrested-four-including-woman-2023-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ऐसा चोरों का गिरोह जिसमें एक महिला भी..., आगरा पुलिस ने किए गिरफ्तार; सराफ के घर से की थी 45 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ऐसा चोरों का गिरोह जिसमें एक महिला भी..., आगरा पुलिस ने किए गिरफ्तार; सराफ के घर से की थी 45 लाख की चोरी
Thu, 26 Oct 2023 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:20 PM IST
सार
आगरा के थाना हरीपर्वत के घटिया आजम खां में सराफ के घर हुई चोरी की वारदात को जिस गिरोह ने अंजाम दिया था, उसके सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह में एक महिला भी शामिल है, जिनसे 650 ग्राम सोना व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने महिला के साथ मिलकर लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पहले घटिया निवासी सराफ के घर से करीब 45 लाख रुपये के जेवरात चुराकर ले गए थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 640 ग्राम पीली धातु, 320 ग्राम सफेद धातु के साथ 10 हजार रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 30 सितंबर को पीड़ित सराफ ने हरीपर्वत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर मंगलवार को आईएसबीटी के पास से हरीपर्वत थाना क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी रजनीकांत उर्फ चंडी, राहुल उर्फ पप्पू, खटीक पाड़ा निवासी आशू और महिला सहित चार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी रजनीकांत ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसके घर से एक किमी दूरी पर स्थित बंद मकान की रेकी के बाद साथियों और महिला सहित 25 सितंबर की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया कि वह मथुरा की महिला को इसलिए साथ रखते थे कि रात के समय अगर पुलिस पकड़ ले तो महिला को अपनी सास बताकर निकल जाते थे। महिला के साथ जाने पर काॅलोनियों में भी कोई शक नहीं करता।