फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman waiting for bride died due to heart failure

Agra News: दुल्हन का इंतजार कर रही महिला की हृदयगति रुकने से हुई मौत

Fri, 15 Nov 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman waiting for bride died due to heart failure
करहल। बेटे की शादी के बाद दुल्हन के घर आने का इंतजार कर रही मां के अचानक सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। दूल्हे की मां की मृत्यु के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान निवासी आशा देवी के पुत्र संजय की बुधवार को शादी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह विदा कराने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर घर आ रहा था। इधर पुत्रवधू के गृह प्रवेश को लेकर आशा देवी तैयारियों में जुटी थीं। घर में एकत्र मेहमानों के बीच खुशी का माहौल था। दूल्हा दुल्हन अभी दरवाजे पर ही आने वाले थे। तभी आशा देवी के सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेसुध होकर गिर गईं।
विज्ञापन

उन्हें जल्द ही अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। घर पर पहुंचे दूल्हे को जब मां की मौत का पता चला तो वह भी फूट फूट कर रोने लगा। नई नवेली दुल्हन भी इस हादसे से सहम गई। कुछ ही देर में घर में हंसी खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। दुल्हन आगमन की रस्में औपचारिक रस्म कराई गई। वहीं शव का गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed