{"_id":"67541c30316241debd052d2e","slug":"woman-tries-to-commit-suicide-outside-dcp-office-in-agra-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की धमकी से परेशान सलमा: डीसीपी कार्यालय के बाहर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, बेटे ने बताई पूरी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की धमकी से परेशान सलमा: डीसीपी कार्यालय के बाहर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, बेटे ने बताई पूरी वजह
Sat, 07 Dec 2024 03:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 07 Dec 2024 03:28 PM IST
सार
आगरा में डीसीपी कार्यालय के बाहर एक महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि महिला के पति की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
डीसीपी कार्यालय के बाहर महिला ने की आत्महत्या कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कलेक्ट्रेट में डीसीपी कार्यालय के बाहर सलमा ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला से ज्वलनशील छीनकर उसे बचाया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला के बेटे इमरान ने बताया कि रामबाग चौराहे पर 22 अक्तूबर को ठेकेदार ने उनके पिता की पिटाई कर दी थी। इलाज के दौरान 18 नवंबर को पिता इजरायल की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उल्टे पीड़ित परिवार को मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। धमकी से परेशान होकर पिता ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन