फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman tries to commit suicide outside DCP city office in Agra

Agra: DCP सिटी ऑफिस के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल छिड़क बोली- पड़ोसी करता प्रताड़ित, मर जाउंगी

Mon, 11 Sep 2023 11:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 11:06 PM IST
सार

आगरा में एक महिला ने DCP सिटी ऑफिस के बाहर आत्मदाह की कोशिश की। पेट्रोल छिड़ककर वह बोली कि पड़ोसी प्रताड़ित करता है। अब मर जाउंगी...

विज्ञापन
Woman tries to commit suicide outside DCP city office in Agra
Agra: DCP सिटी ऑफिस के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कलक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी ऑफिस पर सोमवार दोपहर को एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। वह बोतल में पेट्रोल लेकर आई थी। गेट के बाहर आकर पेट्रोल खुद पर उड़ेला तो पुलिसकर्मियों ने देख लिया। उन्होंने माचिस जलाने से पहले महिला को पकड़ लिया। कार्यालय में ले जाकर शिकायत की जानकारी दी। महिला ने बताया कि पड़ोसी ने मारपीट की है। पुलिस सुन नहीं रही है। वह कार्रवाई के लिए भटक रही हैं। मामले में डीसीपी सिटी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मोहल्ला, सदर की रहने वाली तुलसा देवी सोमवार दोपहर 2:30 बजे डीसीपी सिटी सूरज राय के कार्यालय के बाहर पहुंची। उन्होंने अचानक बोतल से पेट्रोल खुद पर डालना शुरू कर दिया। यह देखकर पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। उस समय निरीक्षक एत्माद्दौला राजकुमार भी थे। उन्होंने महिला से बोतल छीन लीं। महिला पुलिसकर्मी तुलसा देवी को डीसीपी सिटी के पास ले गईं। उनका कहना था कि पड़ोसी ने मारपीट कर दी। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वह भटकने को मजबूर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- युवती की छोटी सी भूल: युवक से हुई दोस्ती फिर बढ़ीं नजदीकियां, आगे मंगेतर ने जो किया...जीते जी मर गई वो

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति का बहनों से चल रहा विवाद

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि तुलसा देवी के पति सूरज कुमार का दो बहनों पूजा और आरती से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। दो महीने पहले सूरज की मां की मौत हो गई थी। बहनों ने भाई पर मां की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय गति रुकने से आया था। तब से विवाद बढ़ गया। 

आठ सितंबर को तुलसा देवी का पड़ोसी महिला आरती से बिजली का तार लगाने को लेकर झगड़ा हो गया था। तब बहनों ने पड़ोसी महिला का साथ दिया। इस पर तुलसा देवी पड़ोसियों पर कार्रवाई कराना चाहती थीं। उन्होंने पड़ोसी परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पड़ोसी ने भी तुलसा देवी पक्ष पर आरोप लगाए। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण ध्यान दें: उर्स मेले के लिए रेलवे चलाएगा दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन, यहां देखें स्टेशन और समय सारिणी

पहले भी हो चुकी है जान देने की कोशिश

डीसीपी सिटी आफिस पर पेट्रोल और केरोसिन डालकर जान देने की कोशिश का यह कोई पहला मामला नहीं है। लगातार महिला और पुरुष इस तरह की कोशिश कर चुके हैं। थाने पर सुनवाई नहीं होने पर लोग अधिकारियों के पास पहुंचते हैं। पूर्व में शाहगंज की एक महिला ने अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय पर केरोसिन डाल लिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed